BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatnaTravel

आंधी-बारिश में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर, ट्रक से भिड़ी कार, तीन घायल.

फुलवारी शरीफ, जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्गा टोला के पास नेशनल हाईवे-139 पर तेज आंधी-बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में कार सवार दो लोग एवं बाइक सवार युवक घायल हो गए.
बताया जाता है कि तेज बारिश और तूफान के बीच कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले बाइक सवार युवक से टकराई. इसके बाद भागने के दौरान कार आगे जाकर एक ट्रक में जोरदार तरीके से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हादसे में कार चला रहा युवक, उसके बगल में बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति तथा बाइक सवार युवक घायल हो गए. बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
बताया जाता है कि कार सवार लोग जगदेव पथ इलाके के रहने वाले हैं, जबकि बाइक सवार युवक मंगूपुर के पास के गांव का निवासी है. कार सवार बुजुर्ग की हालत अत्यंत चिंताजनक अवस्था में थी जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button