दानापुर बेखौफ चोरों ने कि एचडीएफसी एटीएम काट कर 14 लाख रुपए चोरी
दानापुर.एटीएम काटकर रुपए उड़ाने वाले गिरोह ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी मोड़ निवासी स्व विजय के मकान के नीचे स्थित एचडीएफसी एटीएम मशीन काट कर करीब 14 लाख रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध मे एटीएम सिक्योरिटी इंचार्ज प्रवीण भारती ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया कि रविवार की देर रात चोरों ने एचडीएफसी एटीएम मशीन काट कर करीब 14 लाख रुपए चोरी कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि एटीएम 24 घंटे खुला रहता है और सोमवार की अहले सुबह जब एटीएम मशीन टूटे हुए देखा तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया. बताया जाता है कि एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं रहता है. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि इसकी सूचना बैंक के अधिकारी और एटीएम के सिक्योरिटी इंचार्ज को दी गई.

सूचना मिलने के बाद एचडीएफसी बैंक के अधिकारी और एटीएम सिक्योरिटी इंचार्ज प्रवीण भारती पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि एटीएम का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि चोरों को पहचान किया जा सके. उन्होंने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी किया जा रहा है और जल्द ही सुराग लगने का दावा किया गया है.



