BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

पटना में स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ, अजीत। गौरीचक थाना क्षेत्र में हुए स्कॉर्पियो लूटकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पटना पुलिस ने छह बदमाशों को दबोचने में सफलता पाई है।

वारदात 17 जून की रात बेलदारीचक फ्लाईओवर के पास घटी थी, जहां जमीन दिखाने के बहाने अपराधियों ने एक स्कॉर्पियो बुक कराया और सुनसान जगह पर पहुंचते ही वाहन को लूटकर फरार हो गए थे।

पीड़ित आज़ाद शाह, जो बाढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के निवासी ने गौरीचक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Advertisement

एस एस पी पटना कार्तिकेय शर्मा ने बताया क़ी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांड संख्या 379/25, दिनांक 17.06.2025, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

जांच में तेजी लाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने तकनीकी इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और डायल-100 की जानकारी के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार, अरविंद कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, पप्पु कुमार और भरत भूषण के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई स्कॉर्पियो (BR01CH 0786), एक क्लासिक 350 बुलेट (BR01EA 6518) और ओप्पो, वीवो व रेडमी ब्रांड के कुल पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह लूट एक सुनियोजित योजना के तहत अंजाम दी गई थी, जिसमें स्कॉर्पियो को पहले से तय लोकेशन पर बुलाया गया और फिर चालाकी से ड्राइवर को चकमा देकर वाहन लेकर रफूचक्कर हो गए थे।

छापेमारी अभियान में गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार, पचरुखिया थानाध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, प्रशिक्षु पु०अ०नि० नीरज कुमार, धर्मेंद्र गिरी और जितेंद्र कुमार सिंह शामिल थे।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह की कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button