BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

रुक्मणी बिल्डटेक घोटाला: सैकड़ों निवेशकों का फूटा आक्रोश


राजनीतिक संरक्षण से बिल्डर बेखौफ, पीड़ितों ने कांग्रेस नेतृत्व को भेजा पत्र

अजीत यादव कि रिपोर्ट

पटना। राजधानी पटना में रुक्मणी बिल्डटेक द्वारा छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स प्रोजेक्ट के नाम पर किए गए कथित रियल एस्टेट घोटाले को लेकर पीड़ितों का आक्रोश अब चरम पर आ चुका है। सैकड़ों परिवारों ने इस प्रोजेक्ट में जीवनभर की कमाई, बच्चों की पढ़ाई का पैसा और गिरवी रखे गहनों तक को झोंक दिया, लेकिन न घर मिला, न ज़मीन. अब कोर्ट का आदेश भी नजरअंदाज किया जा रहा है।

कंपनी के निदेशक मानव कुमार सिंह, जो कांग्रेस के बांका जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के भाई है। इनपर कोर्ट की अवमानना, फर्जी फ्लैट बिक्री और न्यायिक आदेशों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

पीड़ितों का कहना है कि पटना सिविल कोर्ट ने उनकी कंपनी की संपत्तियों पर रोक लगा दी थी, लेकिन उन्होंने आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए ज़मीन बेचने और ट्रांसफर करने की कोशिशें जारी रखी।कोर्ट ने कई बार समन भेजा, लेकिन निदेशक जानबूझकर पेश नहीं हुए. पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इसलिए वे न्याय से भाग रहे है।

Advertisement

वही सामाजिक संगठन CENA और पीड़ित परिवारों ने अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और प्रभारी कृष्णा अलावरू को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक प्रभाव के कारण न्यायपालिका के आदेश भी ठुकराए जा रहे हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। 400 से अधिक परिवारों ने अंतिम चेतावनी दी है – “हमने सब कुछ गवां दिया, अब अगर न्याय भी नहीं मिलेगा तो हम चुप नहीं बैठेंगे. सड़कों पर उतरेंगे और आंदोलन करेंगे.”


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button