छपरा में वैश्य-व्यापारी नेतृत्वकर्ताओ की हुई बैठक
फुलवारी शरीफ से अजीत यादव कि रिपोर्ट
पटना। गुरुवार को शहर में वैश्य-व्यापारी समुदाय के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ व्यवसायी राजन गुप्ता ने की अध्यक्षता मे किया गया।बैठक मे सभी सदस्यों ने वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि वैश्य-व्यापारी समुदाय की भागीदारी अब भारतीय लोकहित पार्टी (बी एल पी) के साथ होनी चाहिए। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भारतीय लोकहित पार्टी ही आज की ज़रूरत है और यही पार्टी समुदाय की आवाज़ को मजबूती से उठाने की क्षमता रखती है।

मौका पर राजन गुप्ता ने बताया कि बहुत जल्द छपरा में एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग सामूहिक रूप से भारतीय लोकहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही छपरा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से भारतीय लोकहित पार्टी उम्मीदवारों की भी घोषणा की जाएगी।

बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि व्यापारी वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मजबूती के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे और बी एल पी को ज़मीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस बैठक में छपरा के प्रतिष्ठित कारोबारी और सामाजिक नेतृत्वकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



