धूमधाम से मनाया गया भगवान शनिदेव की जयंती
खगौल। मंगलवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर शुभिक्षकारक योग में भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

ऊं शं शनैश्चराय नम के मंत्रोच्चारण के साथ दानापुर के सुलतानपुर एवं खगौल के बाबा योगेश्वर नाथ शिव मंदिर शनिचरा स्थान स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में भगवान शनिदेव मंदिर में सुबह भगवान का अभिषेक, पूजन व श्रृंगार किया गया। पूजा के पश्चात शनि देव को भोग लगाकर महाआरती की गई।

भगवान शनि देव का तिल तेल से अभिषेक किया गया। भक्तों ने शनि देव के दर्शन कर खुशहाली की मन्नतें मांगी। मंदिर में दिनभर शनि पूजन-आरती किया। दानापुर मंदिर के पुजारी पंकज व सुजीत मिश्रा ने कहा कि न्याय के देवता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए वे अमावस्या को पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होता है।

वही खगौल के बाबा योगेश्वर नाथ शिव मंदिर शनि देव के शिव मंदिर के पुजारी महाराज जी ने कहा कि शनि देव भक्तों के कष्ट दूर करते और उन्हें सच्चाई और मेहतन के मार्ग पर चलने की प्ररेणा देते है। शनि की बाधा से निजात पाना चाहते हैं, तो शनि जयंती पर पूजा के समय ये आरती जरूर करे।