BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaTravelरोजगार

परसा बाजार में ट्रक से 37 लाख की विदेशी शराब बरामद, हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार.

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के महुली पेट्रोल पंप के पास मद्य निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है.

मद्य निषेध विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने महुली पेट्रोल पंप के पास ट्रक संख्या DD01T-9717 को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान ट्रक से 346 कार्टन में रखी 10,104 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 3,069.36 लीटर आंकी गई है.

कार्रवाई के दौरान हरियाणा के झज्जर निवासी श्री भगवान तथा हरियाणा निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप हरियाणा के रोहतक से पटना के जीरो माइल तक पहुंचाई जानी थी, जहां इसे किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था.

मद्य निषेध विभाग ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही शराब की खेप के नेटवर्क और इसके रिसीवर की पहचान के लिए पूछताछ जारी है.

Advertisement

इस छापेमारी अभियान में निरीक्षक अजीत कुमार के अलावा अवर निरीक्षक सोनम कुमारी, अजीत पटेल, अभिजीत तथा टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button