BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

जान मारने की नीयत से चलाई गोली फिर थाना और अस्पताल तक पीछा किया

उसरी में विवाद के बाद चली गोली, घायल ने लगाए गंभीर आरोप.

फुलवारी शरिफ, अजीत: शाहपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में मामूली विवाद के बाद गोली चलने और मारपीट की घटना सामने आई है. घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि आरोपी पहले थाना पहुंचे और बाद में अस्पताल पहुंचकर उसे घेरने की कोशिश की.
पीड़ित के अनुसार, अस्पताल परिसर में खुद को असुरक्षित महसूस करने पर वह जान बचाने के लिए भवन की छत पर चढ़ गया. इस दौरान घबराहट में वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घायल का इलाज चल रहा है.
घटना शाहपुर और खगौल थाना क्षेत्र से जुड़ी बताई जा रही है.

दरअसल दानापुर अनुमंडल के उसरी गांव में मामूली विवाद में कुछ बदमाश इनको ने एक युवक पर गोली चला दी हालांकि वह बात बाल बच गया और वहां से भाग कर खगौल थाना पहुंच गया खगौल थाना में बदमाशों ने उसका पीछा किया इसके बाद वह वहां से दानापुर सदर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा पीड़ित व्यक्ति वहां इलाज कर ही रहा था की गोली मारने वाले बदमाश अपराधी वहां भी पहुंच गए उसके बाद वह जान बचाने के लिए अस्पताल की छत पर चढ़ गया इस दौरान अपराधियों ने पीछा किया तब अच्छा से गिरकर घायल हो गया छत से गिरते ही अपराधी वहां से भाग गए.

मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं हैं. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
घायल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घायल व्यक्ति ने अपने परिचित एक अधिवक्ता को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है जिन्होंने यह जानकारी लोगों तक सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए साझा किया है.वहीं, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button