BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaTech

राम लखन सिंह यादव कॉलेज में आज चलेगा ‘प्लास्टिक मुक्त परिसर’ अभियान


पटना: राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद की एनएसएस (NSS) इकाई की ओर से सोमवार, 13 जुलाई को “प्लास्टिक मुक्त परिसर” अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य कॉलेज परिसर को सिंगल-यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
मौके पर एनएसएस समन्वयक प्रो. प्रसिद्ध कुमार ने कहा कि “स्वच्छ राम लखन सिंह यादव कॉलेज में आज चलेगा ‘प्लास्टिक मुक्त परिसर’ अभियान कॉलेज, हमारा संकल्प” अभियान के माध्यम से स्वच्छ, हरित और स्वस्थ परिसर के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। कॉलेज का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसे छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में बड़े बदलाव की नींव बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button