BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatnaTravel

दानापुर में 24 घंटे के अंदर गैस वेंडर हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


दानापुर। दानापुर पुलिस ने गैस वेंडर इंदल साव हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक पिस्तौल, एक जिंदा गोली, एक खोखा, एक मोबाइल फोन तथा एक बाइक भी बरामद की है।

Oplus_131072


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार यादव उर्फ बप्पी कुमार सिंह और उसके छोटे भाई विश्वजीत कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। दोनों भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र स्थित सेक्था गांव के मूल निवासी हैं तथा वर्तमान में पटना के न्यू सब्जीपुरा, फुलवारीशरीफ में रहते हैं।
सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 31 मई की रात दानापुर थाना क्षेत्र में गैस वेंडर इंदल साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई रंजीत उर्फ सुजीत ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आलोक कुमार उसके भाई को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया था, जिसके कुछ समय बाद उसकी हत्या की सूचना मिली।


घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष पी.के. भारद्वाज के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के सेक्था गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के दौरान हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आलोक कुमार का मृतक की भाभी के साथ प्रेम संबंध था। वहीं मृतक इंदल साव का भी अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर आलोक और इंदल के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आलोक ने पूर्व में मृतक की भाभी के मायके जाकर धमकी भी दी थी। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।

Oplus_131072


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल फोन तथा घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के रूनीसैदपुर थाना क्षेत्र के वनस्पति गांव निवासी राम कुमार साव के पुत्र इंदल साव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में दानापुर के गोला रोड स्थित बैंक कॉलोनी में अपने भाई रंजीत के साथ रहता था और गैस वेंडर का काम करता था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button