BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

500 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है: पंडित देवकीनंदन

भक्तिमय हुआ पूरा इलाका.

फुलवारी शरीफ, अजीत: पटना के बेउर स्थित पैठानी नत्थुपुर सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ. नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन 9 मई से 17 मई तक चलेगा. कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और आसपास के गांवों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.
यज्ञ के प्रथम दिन करीब 500 महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली. श्रद्धालु महिलाएं गंगा घाट पहुंचीं जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गंगाजल भरा गया. इसके बाद ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई. कलश यात्रा Beur मोड़, बाइपास, सिपारा, बेउर जेल रोड होते हुए यज्ञ स्थल सूर्य मंदिर परिसर पहुंची. रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर महिलाओं का स्वागत किया.
पूरे मार्ग में “जय श्रीराम”, “जय माता दी” और “जय विष्णु भगवान” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा. मंदिर परिसर पहुंचने के बाद पवित्र गंगाजल से भगवान का अभिषेक एवं स्नान कराया गया. यज्ञ स्थल पर वैदिक रीति-रिवाज से भूमि पूजन, मंडप प्रवेश और अग्नि प्राकट्य कार्यक्रम संपन्न हुआ.
इस धार्मिक आयोजन में कथा वाचन के लिए वृंदावन धाम से पधारे देवकी नंदन भारद्वाजी महाराज ने देर शाम श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया. उन्होंने भगवान विष्णु के उपदेशों, सनातन धर्म की महिमा और समाज में धार्मिक मूल्यों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रवचन दिया. कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की पूजा से जीवन में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता आती है तथा धर्म के मार्ग पर चलने से समाज में भाईचारा मजबूत होता है.
कार्यक्रम में यज्ञाचार्य संत श्री कन्हैया जी महाराज तथा संत श्री धनेश्वराचार्य स्वामी जी महाराज की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. आयोजन समिति के अनुसार 16 मई को अष्टयाम कीर्तन तथा 17 मई को यज्ञ पूर्णाहुति एवं विशाल महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा.
समस्त ग्रामवासी पैठानी नत्थुपुर द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा क्षेत्र भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button