BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

बाइक चोरी के बाद बदमाशों ने लौटाई गाड़ी, अब दे रहे जान से मारने और लूट की धमकी, परिवार दहशत में.

फुलवारी शरीफ, अजीत फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के शोभा कुंज अपार्टमेंट में रहने वाले नवीन कुमार (पिता- श्याम किशोर गुप्ता) के साथ बाइक चोरी और फिर धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है.
बताया जाता है कि 25 अप्रैल को अपार्टमेंट परिसर में खड़ी नवीन कुमार की यामाहा एफजेड (नंबर BR01EW/2109) अचानक गायब हो गई. इसके बाद अपार्टमेंट और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें स्पष्ट दिखा कि बिना नंबर की एक काली पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और मौके से यामाहा बाइक चुराकर फरार हो गए.
स्थानीय लोगों ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान राजन नामक युवक और रोशन कुमार के रूप में की, जो खोजा इमली हनुमान मंदिर के पीछे राजन और रौशन भी वहीं आसपास के इलाके में किराए पर रहते हैं. बताया गया कि इन दोनों का मोबाइल नंबर हासिल कर संपर्क किया गया, जिसके बाद कुछ देर में ही चोरी की गई बाइक को वापस उसी अपार्टमेंट परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया.
हालांकि आरोपियों ने बाइक वापस करते हुए इसे “गलती से ले जाने” की बात कही, लेकिन उनकी इस दलील पर विश्वास नहीं किया गया. इसी बीच 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी मौके से चकमा देकर फरार हो गए.
पीड़ित नवीन कुमार का कहना है कि आरोपियों द्वारा मोबाइल पर लगातार कॉल कर धमकी दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाश ज्वेलरी दुकान लूटने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. नवीन कुमार इसी इलाके में ‘एसआरपी ज्वेलर्स’ नाम से अपनी दुकान भी चलाते हैं.
घटना के बाद नवीन कुमार ने फुलवारी शरीफ थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है. मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आरोपियों की पहचान के आधार पर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button