महिला के घर घुसकर मारपीट, छेड़खानी का आरोप; सीसीटीवी फुटेज सामने, कार्रवाई की मांग.
फुलवारी शरीफ: परसा बाजार थाना क्षेत्र के ढीबड़ा गांव में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़िता मीना देवी ने गांव के ही विकास उर्फ रिंकू कुमार, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, मुकुल कुमार और बजरंगी समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
पीड़िता मीना देवी के अनुसार आरोपितों ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया तथा लाठी-डंडे से मारपीट की. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. महिला ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी का भी प्रयास किया.
घटना का पूरा दृश्य घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और घटना से संबंधित फोटो भी उपलब्ध कराए हैं.
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है और जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.
थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने कहा मामले की छानबीन चल रही है .इन दोनों पक्षों में पहले भी लड़ाई झगड़ा हो चुका है.खेत में मूर्ति रखकर मंदिर बनवाने का प्रयास किया गया था उस मामले में कई लोगों को जय हो चुकी है ,नाला और रस्ता का विवाद कभी कुछ विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट होते रहा है बावजूद छानबीन के बाद मारपीट करने वाले लोगों को जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.



