BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

रामकृष्ण नगर ज्वैलरी लूट कांड का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार, लूटी गई चांदी व हथियार बरामद.


फुलवारी शरीफ, अजीत: रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स में 19 अप्रैल को हुई दिनदहाड़े लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना के दिन दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों ने हथियार के बल पर ज्वैलरी दुकान में घुसकर लूटपाट की थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर 1 किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. इसके अलावा घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 03 जिंदा कारतूस, 01 खोखा, 02 मोटरसाइकिल एवं 02 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस के अनुसार सभी आरोपी संगठित रूप से वारदात को अंजाम देने में शामिल थे.
एसएसपी ने बताया कि कांड में संलिप्त अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ज्वैलरी दुकानदारों एवं अन्य व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम जरूर लगाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button