BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

जदयू विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मसौढ़ी के विकास पर दिया जोर


फुलवारी शरीफ, अजीत: जनता दल यूनाइटेड के मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. इस दौरान उन्होंने मसौढ़ी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.
मुलाकात के दौरान विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक तस्वीर भी भेंट की. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी.
विधायक ने मुख्यमंत्री से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की. उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार में मसौढ़ी सहित पूरे बिहार का संतुलित और व्यापक विकास सुनिश्चित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button