BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

फुलवारी शरीफ, पटना जिले के संपतचक प्रखंड अंतर्गत चिपुरा पंचायत के मुखिया एवं जदयू के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार सिंह ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं.
मुलाकात के दौरान सतीश कुमार सिंह ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की गति और तेज होगी तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी. साथ ही पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं को और प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके.
ज्ञात हो कि सतीश कुमार सिंह महानगर योजना समिति के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में है. इस मुलाकात को लेकर स्थानीय स्तर पर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button