BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

5000 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित देशी शराब और भट्ठियां नष्ट.

फुलवारी शरीफ : पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के अलबक्शपुर गांव में पुलिस ने देशी शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी कार्रवाई करते हुए 5000 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया. इस दौरान शराब बनाने के लिए चल रही कई भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया.
गौरीचक थाना अध्यक्ष ट्रेनिंग आईपीएस सुषमा सागर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने जमीन में डब्बों में गाड़ कर छिपाकर रखे गए हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब को बाहर निकाल कर बहा दिया. छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में जावा, महुआ और गुड़ भी बरामद किया गया, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
पुलिस ने बताया कि शराब बनाने के लिए जमीन के अंदर डब्बों में छिपाकर कच्चा माल और अर्धनिर्मित शराब रखा गया था. छापेमारी के दौरान करीब सौ लीटर तैयार देशी शराब भी जब्त की गई.
थाना अध्यक्ष ट्रेनिंग आईपीएस सुषमा सागर ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button