BiharENTERTAINMENTFoodsHEALTHLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

पटना के महावीर मंदिर द्वारा संचालित महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार

रमज़ान के पाक मौके पर फुलवारी शरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों, गणमान्य लोगों और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया.

Oplus_131072


इफ्तार से पहले रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी एकता के लिए दुआ की. इसके बाद सभी ने एक साथ रोजा खोलकर इफ्तार किया. कार्यक्रम में मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना अनिसुर रहमान कासमी, महावीर कैंसर संस्थान के निदेशक ले. जे. अशोक कुमार चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह, उपाधीक्षक रौशन आरा, डीएसपी कैसर आलम, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि फारूक आजम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Oplus_131072


इस अवसर पर फुलवारी शरीफ के मौलाना अब्दुल बारी साहब, जनाब सबर सलाम साहब समेत सैकड़ों लोगों ने दावत-ए-इफ्तार में भाग लिया.

Oplus_131072


संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल. बी. सिंह ने कहा कि महावीर कैंसर संस्थान में बिना भेदभाव और बिना जाति-पाति के सभी मजहबों और उनके त्योहारों को सम्मान के साथ मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है.

Advertisement
Oplus_131072


इफ्तार के बाद उपस्थित लोगों ने नमाज अदा की और संस्थान में इलाजरत मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने के लिए विशेष दुआ भी की. कार्यक्रम में अस्पताल के कई डॉक्टर, कर्मचारी और समाजसेवी भी मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button