BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICSधार्मिक ज्ञान

पूर्व मुखिया श्याम नंदन राय के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव


फुलवारी शरीफ.
नगर के फुलिया टोला निवासी चर्चित पूर्व मुखिया स्वर्गीय श्याम नंदन राय के श्राद्ध कर्म में रविवार को बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव शामिल हुए, मौके पर विधायक श्याम रजक, डॉ. रामानंद यादव और भाई बीरेंद्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
बताया गया कि स्वर्गीय श्याम नंदन राय लगभग 10 वर्षों तक फुलवारी पंचायत के मुखिया रहे. वे शांत स्वभाव और शिक्षित व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे. 87 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद फुलिया टोला स्थित अपने निवास पर उनका निधन हो गया.
उनके छोटे पुत्र जितेंद्र राय ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. बाद में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. स्वर्गीय श्याम नंदन राय के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं.
उनके निधन से पूरे फुलिया टोला और आसपास के इलाके में शोक की लहर है. श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पटना यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर संजय कुमार, बिल्डर सुमन कुमार सिंह, बिपिन कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद रितेश कुमार बिट्टू, देवेंद्र कुमार, राहुल सोनी, राजू कुमार सिंह, सन्नी कुमार, संतोष पाल, राजेश पाल, मिंटू कुमार, सरपंच सोनू सिंह, मनीष यादव, रोशनी कुमारी, नीलम राय सहित अन्य लोग शामिल रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button