BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

मोटरसाइकिल चोरी की सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस सुस्त

अनीसाबाद बाइपास रोड कि घटना

फुलवारी शरीफ.अनीसाबाद बाइपास रोड पर एचडीएफसी बैंक एटीएम के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना 18 जनवरी 2026 की है, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस बाइक चोर का पता नहीं लगा पाई है. जबकि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोरी करते हुए चोर साफ दिखाई दे रहा है और उसका फुटेज भी गर्दनीबाग थाना पुलिस को सौंपा जा चुका है.
पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह 18 जनवरी को दोपहर करीब 1.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल बीआर01एटी-5776 को अनीसाबाद स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एचडीएफसी एटीएम के पास खड़ा कर पास की बिल्डिंग में काम से गए थे. करीब 30 मिनट बाद लौटने पर बाइक गायब मिली. चोरी गई मोटरसाइकिल उनके पिता शिव बालक साव के नाम से निबंधित है.
पीड़ित का आरोप है कि गर्दनीबाग थाना पुलिस मामले में सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने मांग की है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की पहचान कर जल्द से जल्द मोटरसाइकिल बरामद करे. पीड़ित ने इस संबंध में शपथ पत्र भी तैयार कर नोटरी के समक्ष बयान दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button