मजबूरो को इंसाफ दिलाने वाले समाजसेवी व पूर्व मुखिया 90 वर्षीय श्याम नंदन राय का निधन
फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के पुलिया टोला में रहने वाले 90 वर्षीय श्याम नंदन राय का निधन हृदय गति के रुकने के कारण हो गया। 1937 में जन्मे श्याम नंदन राय अपना पूरा जीवन समाज सेवा एवं सच के राह पर समर्पित रहे। स्वर्गीय श्यामनंदन राय पटना यूनिवर्सिटी वकालत की पढ़ाई पूरी की। इन्होंने वकालत करते हुए हमेशा सच के साथ मजबूर लोगों के लिए खड़े रहे। अपने वकालत के पेशे में इन्होने सच के साथ ही लड़ाई किया। उस समय बहुत ही कम फीस लेकर प्रताड़ित, कमजोर और असहाय लोगो को सम्मान के साथ इंसाफ भी दिलाया।

गांव के लोगों ने इनकी सरल स्वभाव अच्छे व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण देखकर भूसौला दानापुर पंचायत से दो बार मुखिया के चुनाव मे भरपूर सहयोग देते हुए जीत सुनिश्चित करवाने का काम किया। इन्होंने अपने परिवारिक जीवन मे भी अपने परिवार को समर्पित रहे। जहां आज इनके दोनो बेटे जितेंद्र कुमार( ढुल्लू ) एवं शैलेंद्र राय समाज में अपना पहचान बनाते हुए एक सफल व्यापारी बने हैं, वही इनकी तीन पुत्री किरण राय, नूतन राय एवं पिंकी राय समाज सेवा मे अपनी पहचान बना चुकी है, वही पिंकी राय दिल्ली के एन एच पी सी अस्पताल मे सी एम ओ के पोस्ट पर रहकर मरीजो की सेवा कर रही है।

वही श्याम नंदन राय की देहांत कि सूचना मिलते ही बिहार के मंत्री राम कृपाल यादव, फुलवारी के विधायक श्याम रजक

सहित अन्य लोगो उनके निवास स्थान पर पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित किया।



