कुर्की के बाद अभियुक्त ने किया सरेंडर
फुलवारी शरीफ, फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने राष्ट्रीय गंज इलाके में स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ के मामले में फरार चल रहे एक अभ्युक्ति के घर की कुर्की जप्ती कार्रवाई की हालांकि दूसरे दिन उसने सरेंडर कर दिया.
फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि चंदन कुमार, निवासी राष्ट्रीय गंज, के विरुद्ध स्मैक एवं अन्य नशीले पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं. उक्त अभियुक्त को पूर्व में इस कांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. जमानत मिलने के बाद अभियुक्त दोबारा न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी किया गया था.
न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने अभियुक्त के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. कुर्की की कार्रवाई के दूसरे ही दिन अभियुक्त चंदन कुमार ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.



