BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaPOLITICS

राजनीति और सिनेमा का आत्मीय संगम, अभिनेता पंकज केसरी ने भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन से की मुलाकात.

फुलवारी शरीफ . भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में गुरुवार को फिल्म अभिनेता पंकज केसरी ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर अभिनेता पंकज केसरी ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनके मनोनयन पर हार्दिक बधाई एवं शुभेच्छाएं प्रकट कीं. बता दें कि भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नीतीन नवीन और अभिनेता पंकज केसरी पटना के एक ही मोहल्ले के निवासी रहे हैं .

Oplus_131072


दूरभाष पर फिल्म स्टार पंकज केसरी ने बताया कि
यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं बल्कि वर्षों पुराने पारिवारिक स्नेह, विश्वास और आत्मीय संबंधों की झलक लिए रही. पंकज ने बताया कि वे और नवीन दोनों पटना में एक ही मोहल्ले में बचपन से रहे और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से गहरे और सौहार्दपूर्ण संबंध चले आ रहे हैं.मुलाकात के दौरान दोनों ने समाज, संस्कृति और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया. साथ ही भविष्य में सकारात्मक संवाद और सहयोग बनाए रखने के संकल्प के साथ यह आत्मीय भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई.

गौरतलब हो कि पटना मूल निवासी अभिनेता पंकज केसरी वर्तमान में हैदराबाद में रहकर तेलुगू फिल्म उद्योग में अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने तमिल और भोजपुरी फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाकर अलग पहचान बनाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button