BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPOLITICS

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में 5 दिनों में 10 हजार नए सदस्य जुड़े

दिल्ली में जदयू का सदस्यता अभियान तेज़,

नई दिल्ली. अजीत:
जनता दल यूनाइटेड का दिल्ली में सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद शैलेंद्र सिंह को पार्टी ने हाल ही में जनता दल यूनाइटेड, नई दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दौरा कर संगठन को मज़बूत करने की मुहिम शुरू कर दी है.
प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहे महासदस्यता अभियान के तहत महज पांच दिनों के भीतर करीब 10 हजार लोगों को जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता दिलाई गई है. अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.
शैलेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास योजनाओं और सुशासन मॉडल को आज पूरा देश अपना रहा है. दिल्ली में भी नीतीश कुमार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जन्मदिन तक जनता दल यूनाइटेड को दिल्ली में एक मज़बूत संगठन के रूप में स्थापित किया जाएगा.
उन्होंने दिल्लीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जदयू से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग के हित में काम कर रही है और आगे भी जनता की आवाज़ बनकर खड़ी रहेगी.
इधर जनता दल (यूनाइटेड) दिल्ली प्रदेश महासदस्यता अभियान के अंतर्गत नव वर्ष के अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियां और तेज़ हो गई हैं. दिल्ली प्रदेश महासचिव सह आईटी सेल प्रभारी धीरेंद्र प्रसाद, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता किशोर सिंह सहित कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 2025–2028 कार्यकाल के लिए प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपनी सदस्यता का नवीकरण किया. इस दौरान सभी ने संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई.
दिल्ली में जदयू के लगातार बढ़ते जनाधार से पार्टी नेतृत्व उत्साहित है और आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान को और व्यापक रूप देने की तैयारी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button