BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

माता सावित्रीबाई फुले शिक्षिका बिटिया जन-पुरस्कार समारोह कल

माता सावित्रीबाई फुले शिक्षिका बिटिया जन-पुरस्कार समारोह कल

फुलवारी शरीफ: महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर मिशन नौनिहाल सम्मान के तत्वावधान में 03 जनवरी 2026 को
संपतचक प्रखंड अंतर्गत एकतापुरम भोगीपुर मे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. समारोह मे बिहार विधानसभा के सचेतक सह विधायक अरुण मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे.
गौरतलब हो की संपतचक भोगीपुर निवासी वरिष्ठ समाज सेवी सुखदेव सिंह के मार्गदर्शन में मिशन नौनिहाल समाज के अंतिम पंक्ति तक शिक्षा की ज्योति पहुँचाने का कार्य कर रही है जिसमें मिन्ता कुमारी पासवान, तृषा कुमारी पासवान एवं अंजली कुमारी पासवान निशुल्क ट्यूशन केन्द्र की तीन समर्पित शिक्षिका बेटियों को उनके निःस्वार्थ शैक्षणिक योगदान हेतु “माता सावित्रीबाई फुले शिक्षिका बिटिया जन-पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा.
इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय वार्ड पर्षद एवं पूर्व मुखिया नीतू कुमारी,समाजसेवी रॉकी कुमार उर्फ रॉकी मुखिया सहित
विधि, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button