CrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

नवादा मॉब लिंचिंग कांड पर मुस्लिम तंजीमों का आक्रोश

इमारत शरिया में जमा हुए कई मुस्लिम इदारो ने सरकार से दोषियों को फांसी की मांग की

फुलवारी शरीफ.
बिहार के नवादा जिले में कपड़ा बेचकर जीवन यापन करने वाले एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले को लेकर इमारत-ए-शरिया (बिहार, झारखंड, ओडिशा एवं बंगाल) सहित तमाम मुस्लिम तंजीमों में गहरा आक्रोश है. इस संबंध में इमारत-ए-शरिया के केंद्रीय कार्यालय, फुलवारी शरीफ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई.इमारत शरिया में जमा हुए कई मुस्लिम इदारो ने सरकार से दोषियों को फांसी की मांग की . इसके अलावा पीड़ित परिवार को नौकरी और 50 लाख मुआवजा सहित सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की गई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमारत-ए-शरिया, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद (बिहार), जमीयत उलेमा-ए-हिंद (बिहार-अलिफ व मीम), इदारा-ए-शरीया, ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस, केंद्रीय जमीयत अहले हदीस और मजलिस-ए-उलमा व मुतबाअ इमामिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

बताया गया कि 5 दिसंबर 2025 को नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टा गांव में बिहार शरीफ निवासी मोहम्मद अतहर हुसैन, पिता मोहम्मद आलम, को नाम और धर्म पूछकर बेरहमी से पीटा गया. गंभीर रूप से घायल अतहर हुसैन की 12 दिसंबर 2025 को पावापुरी सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Advertisement

मिल्ली तंजीमों ने बताया कि परिजनों द्वारा 10 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कुछ अभी भी फरार हैं.

तंजीमों ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button