BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatnaVaishali

बदमाशों ने व्यापारी के घर पर किया पथराव, बेटी को जबरन उठाकर विवाह करने की धमकी

पिता घायल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव श्री प्रेम ने घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की और डीजीपी से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई

फुलवारी शरीफ.
बिहार में नई सरकार बनने के बीच एक व्यापारी परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है. बदमाशों ने व्यापारी के घर पर चढ़कर पथराव किया और उनकी बेटी को जबरन उठाकर विवाह करने की धमकी दी. परिवार द्वारा विरोध किए जाने और फोन नहीं मानने पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया. पत्थरबाजी में व्यापारी तथा बेटी के पिता विश्वजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस पर मामले को नजरअंदाज करने का आरोप लग रहा है.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व बेटी को जबरन विवाह के लिए दबाव दे रहे थे और धमकी भी देते थे. जब परिवार ने उनके गलत इरादों का विरोध किया, तो बदमाशों ने घर पर हमला कर पत्थरबाजी शुरू कर दी. हमले के दौरान व्यापारी विश्वजीत लहूलुहान हो गए और घर में दहशत का माहौल बन गया.

परिवार ने बताया कि घटना के बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिस घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे थाने ले गई. इतना ही नहीं, थाना पुलिस आवेदन लेने में भी टालमटोल कर रही है, जिससे पीड़ित परिवार और दहशत में है. देर रात घायल विश्वजीत के बेटे ने बताया कि पुलिस उनके पिता को इलाज कराने भी नहीं ले जा रही है और नहीं किसी से मिलने दे रहे हैं.फोन से बात भी किसी से नहीं कराया जा रहा है.

Advertisement

भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव श्री प्रेम ने इस घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की और डीजीपी से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज लगातार हमलों, धमकियों और अत्याचारों का सामना कर रहा है, लेकिन पुलिस और प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला एक बेटी की सुरक्षा और व्यापारी समुदाय की गरिमा से जुड़ा हुआ है. उन्होंने बताया कि यह मामला बिहार के महुआ थाना का है जहां थाना और एसपी भी अब तक कार्रवाई नहीं कर रहा है.
गुरुदेव श्री प्रेम ने सरकार से यह भी मांग दोहराई कि बिहार में व्यापारी संरक्षण थाना की तत्काल स्थापना की जाए, ताकि व्यापारियों और उनके परिवारों को विशेष सुरक्षा मिल सके और ऐसी घटनाओं पर तुरंत और प्रभावी कार्रवाई हो. उन्होंने कहा कि नई सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. वे लगातार भारत के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग कर रहे हैं कि बिहार में वैश्य व्यापारी कारोबारी थाना का गठन किया जाए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button