BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

पुनपुन नदी तट पर छठ पूजा का भव्य आयोजन, सभी समुदायों की रही सहभागिता.

फुलवारी शरीफ. फुलवारी प्रखंड के सकरैचा पंचायत अंतर्गत गन्नीपुर-बांग्ला पर स्थित पुनपुन नदी तट पर श्री श्री छठ पूजा समिति नवयुवक द्वारा छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य सौजन्य संतोष मुखिया ने किया, जिनके सहयोग से पूरे ग्रामवासी एकजुट होकर पर्व को सफल बनाने में लगे रहे.

आयोजन में सुजीत पासवान, मनोज पासवान, राजू मांझी, जालंधर मांझी, बलम पासवान, दीपू सिंह, अशोक रजक, दीनानाथ पासवान सहित सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. छठ पूजा की मूर्ति स्थापना आज ही की गई, जिसमें सूर्य भगवान की भव्य प्रतिमा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही.

Oplus_131072

पूरे आयोजन स्थल पर मेले जैसा माहौल रहा. सकरैचा पंचायत के डरदोनों गांवों से हजारों श्रद्धालु दर्शन और अर्घ्य देने पहुंचे. समिति के सदस्यों ने व्रतियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे नदी घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद स्थल आदि की बेहतरीन व्यवस्था की.

Advertisement

सूर्य भगवान की प्रतिमा को देखने और छठ महिमा का दर्शन करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु जुटे रहे. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आयोजन से गांव में सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द की मिसाल कायम होती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button