BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय : गोपाल रविदास.

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को महागठबंधन समर्थित भाकपा (माले) प्रत्याशी गोपाल रविदास ने व्यापक चुनावी दौरा किया. उन्होंने हल्लूकपुर, बिशनपुरा पकड़ी, इतवारपुर, आदित्यपुरी लालू पथ, यादवचक, कुर्थौल, चंदाचक, दरियापुर और परशुराम सहित कई गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया.

Oplus_131072

गोपाल रविदास ने जनसंपर्क के दौरान अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियाँ और क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी जनता के समक्ष रखी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना अब तय है. तेजस्वी प्रसाद यादव ने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया. उनके नेतृत्व में बिहार की जनता को रोजगार और विकास का नया रास्ता मिला है.

Oplus_131072

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए की नीतीश सरकार ने महागठबंधन के किए गए कार्यों और योजनाओं का श्रेय अपने नाम पर लेने की कोशिश की है. जनता अब सब समझ चुकी है और इस बार निर्णायक बदलाव का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव क़ो मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता.गोपाल रविदास ने कहा कि देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन चुका है. बिहार की जनता भाजपा और एनडीए को जवाब देगी तथा महागठबंधन की सरकार बनाकर ‘इंडिया’ गठबंधन को सशक्त करेगी.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button