National

फुलवारी शरीफ में गुप्त सूचना पर छापेमारी, सूमो वाहन से 500 टेट्रा पैक विदेशी शराब जब्त

फुलवारी शरीफ. गुरुवार के दोपहर को गुप्त सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के गौतम विहार कॉलोनी से उत्पाद विभाग की टीम ने राष्ट्रीय गंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सूमो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की.

निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान JH05BK-1657 नंबर की सूमो वाहन से 500 टेट्रापैक (10 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे सीक्रेट बॉक्स बनाकर लाया जा रहा था. जब्त शराब पर “फॉर सेल इन उप्र ” अंकित था.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आमोर कुमार और अभिषेक कुमार, दोनों निवासी महुआ, वैशाली के रूप में की गई है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है.

छापेमारी टीम में निरीक्षक अजीत कुमार, एएसआई शमशाद हुसैन, एएसआई डब्लू. कुमार, डा. सोनम कुमारी, सिपाही अभिजीत और सिपाही सुरेंद्र शामिल थे.

Advertisement

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त वाहन और शराब को जब्ती सूची बनाकर थाने में जमा कराया गया है और मामले की जांच जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button