श्याम रजक के साथ चाय पर चर्चा
जदयू की विशेष बैठक में विकास व संगठन पर हुआ मंथन.
फुलवारीशरीफ.फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर वार्ड संख्या 27 में “श्याम रजक के साथ चाय पर चर्चा” कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार ने की जबकि संचालन अरविन्द दांगी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक उपस्थित रहे. क्षेत्रवासियों ने उन्हें फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया.

श्याम रजक ने कहा कि यह कार्यक्रम जनता से संवाद और विश्वास का प्रतीक है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं और यह जनसमर्थन उसी विश्वास का प्रमाण है.
इसी क्रम में जगनपुरा स्थित लक्ष्मी बैंक्वेट हॉल और चांगर में जदयू की विशेष बैठक आयोजित की गई. जगनपुरा की बैठक की अध्यक्षता रामकृष्णानगर सेक्टर अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद ने की और संचालन वरिष्ठ जदयू नेता शिवजी यादव ने किया. वहीं, चांगर की बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार ने तथा संचालन जदयू महासचिव परमहंस ने किया.
बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ कमिटी को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया. सभी ने एक स्वर में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के निरंतर विकास का समर्थन किया.

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम, फुलवारी विधानसभा प्रभारी प्रिय रंजन पटेल, वार्ड पार्षद बबिता देवी, नगर अध्यक्ष मिन्हाज आलम, सेक्टर अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, शिवजी यादव, संजय चंद्रवंशी, कमलेश सिंह, वंश कुशवाहा, अयोध्या प्रसाद, अनीश गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, रामनाथ, शैलेन्द्र मुखिया, चंदन गुप्ता, सुंदर रजक, पप्पू, मनोज यादव, विजय कुमार गुप्ता, भीम कुमार गुप्ता, नित्यानंद यादव, सदन रजक, शिवशंकर जायसवाल, कमलेश यादव, पवन कुमार, कुमोद, राजू रजक, कारू, लक्ष्मण, मंजु, संजीव, रंजीत और विजय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे.



