BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

हिंदुनी गांव में नहर पर इलाके में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

डाक विभाग के पियून के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर ले भागा,

थाना में मामला दर्ज करवा कर मोटरसाइकिल का पता लगाने की लगाई गुहार

फुलवारी शरीफ. पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के हिंदुनी गांव नहर पर इलाके में बुधवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली.चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.फुटेज में एक युवक काले रंग का ड्रेस और हेलमेट पहने मोटरसाइकिल लेकर भागते हुए देखा गया है.

Oplus_131072

चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (BR01FK-3136) है, जो मास्टर रामबाबू यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है
पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा राजकुमार, जो पोस्ट ऑफिस में पियून के पद पर कार्यरत है, दोपहर में डाक लेकर घर आया था. उसने घर के बाहर नहर किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर रखी थी. थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकला तो मोटरसाइकिल गायब मिली.

Advertisement
Oplus_131072

राजकुमार ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा कि एक चोर उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया.
थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि चोर की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button