BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatna

नवविवाहिता ने बूढ़े पति संग रहने से किया इनकार, प्रेमी संग दिल्ली भागी वापस पहुंची थाने

पिता की उम्र से भी अधिक उम्र के पति के साथ रहने से किया इनकार

फुलवारीशरीफ. परसा बाजार थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय चांदनी कुमारी ने शादी के महज दो महीने बाद ही अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया. चांदनी ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी उससे दोगुनी उम्र के व्यक्ति राजू कुमार से जबरन कर दी थी. इस कारण वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी. 14 दिन बाद वह शनिवार की रात थाने पहुंची और साफ कहा कि अब वह अपने पति के साथ नहीं, बल्कि अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है.

Oplus_131072

परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज कर डायरी एंट्री की गई है. इसके बाद चांदनी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. चांदनी ने पुलिस को बताया कि अगर उसे पहले से पता होता कि उसकी शादी इतनी अधिक उम्र वाले व्यक्ति से कराई जा रही है तो वह कभी इसे स्वीकार नहीं करती.

वहीं, पति राजू कुमार ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उसकी पहली पत्नी घर से भाग गई थी. इसके बाद परिवार के परामर्श पर 11 जुलाई 2025 को वैशाली जिले की रहने वाली चांदनी कुमारी से उसकी दूसरी शादी कराई गई. राजू ने यह भी कहा कि चांदनी की यह दूसरी शादी है और उसका पहला विवाह शराबी और मारपीट करने वाले युवक से हुआ था, जिससे एक साल पहले उसका तलाक हो चुका है.

Advertisement
Oplus_131072

राजू का आरोप है कि शादी के बाद चांदनी सोशल मीडिया पर लगातार किसी युवक से संपर्क में रहती थी. छह सितंबर की रात वह घर से चुपके से अपने प्रेमी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गई. राजू ने इसकी सूचना थाने को दी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच 20 सितंबर की रात चांदनी स्वयं प्रेमी संग थाने पहुंची और पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. पुलिस ने बयान के आधार पर उसे परिजनों को सौंप दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button