BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

पुनपुन प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक गोपाल रविदास

फुलवारी शरीफ. अजीत। पुनपुन प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की द्वितीय बैठक आहूत की गई. इस बैठक में स्थानीय विधायक गोपाल रविदास विशेष रूप से शामिल हुए और कई जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए.

बैठक में समिति की ओर से बताया गया कि बेहरावा, बराह और लखना पूर्वी में बिजली की स्थिति बेहद जर्जर है, जिसे तत्काल सुधारने की आवश्यकता है. वहीं कल्याणपुर, लखनपार और लोदीपुर में नल खराब होने से विशेषकर महादलित टोला में पेयजल संकट गहरा गया है. इसे जल्द दुरुस्त करने की मांग रखी गई।

Oplus_131072

विधायक गोपाल रविदास ने बैठक में पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को यथावत बनाए रखने की मांग उठाई. साथ ही उन्होंने उज्ज्वला योजना में सब्सिडी उपलब्ध कराने, जीविका समूह की महिलाओं को 10 हजार की अनुदान राशि देने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलदारीचक और प्राथमिक विद्यालय हरेचक के जर्जर भवन की मरम्मत कराने का मुद्दा भी रखा.

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, 20 सूत्री समिति के सदस्य सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button