BiharCrimeENTERTAINMENTLife StylePatna

कुएं से किशोर का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

फुलवारी शरीफ (अजीत). परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुइथा गांव में सोमवार की दोपहर एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान गांव के ही चिंटू उर्फ बउना पासवान (15 वर्ष), पिता स्वर्गीय धर्मेंद्र पासवान के रूप में हुई. शव की पहचान होते ही गांव में हंगामा मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.

सूचना पर परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला. पुलिस का कहना है कि शव देखने से साफ प्रतीत होता है कि पहले किशोर की बेरहमी से पिटाई की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया. मृतक की पीठ पर बेल्ट से पिटाई के निशान पाए गए हैं, हाथ-पैर भी टूटे हुए हैं और शव रस्सी से बंधा हुआ था.

Oplus_131072

परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम चिंटू को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था. देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे गांव के बधार स्थित पुराने कुएं में शव देखा गया. जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और शव की पहचान की.

Oplus_131072

ग्रामीणों ने बताया कि इसी कुएं से पहले भी दो शव बरामद हो चुके हैं. उनका कहना है कि अब यह कुआं अपराधियों के लिए लाश ठिकाने लगाने का अड्डा बन गया है. लोगों ने आरोप लगाया कि पहले इस इलाके में पुलिस की गश्त और नशेड़ियों पर कार्रवाई होती थी, लेकिन हाल के दिनों में ढिलाई बरती जा रही है.

Advertisement

प्रभारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार वर्मा ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button