BiharENTERTAINMENTGamesLife StylePatnaPOLITICSरोजगार

सभी बैंकों के लिए एक समान और सरल “बेसिक बैंकिंग फॉर्म प्रारूप

“बेसिक बैंकिंग फॉर्म प्रारूप” लागू हो – सरदार पटेल दशरथ मांझी स्मृति एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक शोध अभियान

फुलवारी शरीफ. अजीत। सरदार पटेल दशरथ मांझी स्मृति एवं अंतरराष्ट्रीय सामाजिक शोध अभियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री और आरबीआई गवर्नर को पत्र लिखकर सभी बैंकों के लिए एकरूप और सरल “बेसिक बैंकिंग फॉर्म प्रारूप” लागू करने की मांग की है.

संस्था के संयोजक नागेश्वर सिंह स्वराज ने अपने पत्र में कहा है कि आम नागरिकों, खासकर ग्रामीण, अशिक्षित, वृद्ध और दिव्यांग वर्ग को बैंकिंग प्रक्रिया में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इन चुनौतियों को देखते हुए जरूरी है कि खाता खोलने, केवाईसी, नामांकन, मोबाइल लिंकिंग जैसे सभी जरूरी फार्म पूरे देश में एक समान और सरल हो।

Oplus_0

उन्होंने लिखा है कि यदि यह कदम उठाया जाता है तो बैंकिंग व्यवस्था सबके लिए अधिक सुलभ और पारदर्शी हो जाएगी. भाषा और शिक्षा संबंधी बाधाएँ कम होंगी. बैंककर्मियों पर अनावश्यक दबाव घटेगा और सेवा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी. साथ ही डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ावा मिलेगा और ऑनलाइन फार्म भरना आसान हो जाएगा.

Advertisement

यह संस्था लंबे समय से सामाजिक न्याय, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याण के विषयों पर काम कर रही है. संगठन का कहना है कि उनकी पहल से वंचित वर्ग की आवाज शासन व्यवस्था तक पहुंचेगी और नीतिगत बदलाव में सहूलियत होगी।

Oplus_0

नागेश्वर सिंह स्वराज द्वारा भेजे गए इस पत्र की प्रतिलिपि वित्त मंत्री और भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर को भी भेजी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button