BiharENTERTAINMENTLife StylePatnaPOLITICS

पूर्व विधायक आशा सिंहा के नेतृत्व मे चलाया गया जनसंपर्क अभियान

दानापुर। शुक्रवार को दानापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दानापुर के पूर्व भाजपा विधायक आशा सिंहा के नेतृत्व में भगवतीपुर और उड़ान टोला में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस जनसंपर्क के तहत भगवतीपुर और उड़ान टोला के ग्रामीणों ने पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं का गर्म जोशी से स्वागत किया, जगह-जगह फूल मालाओं और नारों के साथ पूर्व विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओ का स्वागत किया गया इस मौके पर महिलाओं और युवाओं की भी बड़े संख्या मे भीड़ देखते बन रहा था।

ग्रामीणों ने पूर्व विधायक आशा सिन्हा से मिलकर सड़क,बिजली, स्वास्थ्य तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की जिसपर दानापुर पूर्व विधायक ने भरोसा दिलाया कि भाजपा संगठन हमेशा जनता के साथ खड़ा है और इन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया है। इस अभियान में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण, उमेश भुवनेश्वर, सुबोध , रूबी , एवं मनेर के पूर्व विधायक प्रत्याशी निखिल जी और सुधीर के साथ बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button