BiharHEALTHLife StylePatna

ट्रांसफार्मर का स्विच सुधारते समय करेंट लगने से बिजलीकर्मी झुलसा

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नौबतपुर के पीपलावां थाना के पनहारा टोला में बिजली विभाग के एक कर्मचारी के साथ दुर्घटना हो गई। गांव के ट्रांसफार्मर से जुड़े स्विच में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से लगातार चिंगारी निकल रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग को दी।

सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल मानवबल कर्मी किशोर कुणाल ट्रांसफार्मर के स्विच की खराबी सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े। उन्होंने बिजली विभाग से विधिवत शटडाउन लिया था। वे सुरक्षा मानकों के अनुसार ही काम कर रहे थे।

जैसे ही किशोर ट्रांसफार्मर के स्विच का नट कसने लगे, अचानक तेज करंट का झटका लगा। करंट लगते ही उनका पूरा शरीर झुलस गया। वे खंभे से नीचे गिर पड़े। घटना के बाद ग्रामीणों और टीम के अन्य सदस्यों ने घायल किशोर कुणाल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button