होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है ।
पटना से स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी सं. 04065 पटना – दिल्ली होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 को पटना से 17.45 बजे खुलकर 8 मार्च 2023 को 10.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 09418 पटना- अहमदाबाद होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 को पटना से 23.45 बजे खुलकर 8 मार्च को 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 08114 पटना- शालीमार होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 को पटना से 12.30 बजे खुलकर 8 मार्च को 04.00 बजे शालीमार पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 03255 पटना- आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 09,12,16,19 एवं 23 मार्च, 2023 को पटना से 22.20 बजे खुलेगी और अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 08794 पटना- दुर्ग होली स्पेशल 09 मार्च, 2023 को पटना से 21.00 बजे खुलेगी 10 मार्च को दुर्ग 19.10 बजे पहुंचेगी।

- गाड़ी सं. 09344 पटना- डॉ अंबेडकर नगर होली स्पेशल 11,18 मार्च, 2023 को पटना से 07.20 बजे खुलेगी और उसके अगले दिन 06.15 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। दानापुर से स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी सं. 01124 दानापुर- पुणे होली स्पेशल 06 मार्च, 2023 को दानापुर से 06.30 बजे खुलेगी और 08 मार्च को 18.45 बजे पुणे पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 02156 दानापुर- रानी कमलापति होली स्पेशल 06 एवं 13 मार्च, 2023 को दानापुर से 11.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 05.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 02192 दानापुर- जबलपुर होली स्पेशल 07 मार्च, 2023 को दानापुर से 11.30 बजे खुलेगी और 08 मार्च 2023 को 00.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

- गाड़ी सं. 07220 दानापुर- सिकंदराबाद होली स्पेशल 09 मार्च, 2023 को दानापुर से 20.50 बजे खुलेगी और अगले दिन 04.40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
- गाड़ी सं. 09818 दानापुर- कोटा होली स्पेशल 11 मार्च, 2023 को दानापुर से 11.30 बजे खुलेगी और अगले दिन 09.00 बजे कोटा पहुंचेगी। राजगीर से स्पेशल ट्रेन
गाड़ी सं. 03251 राजगीर – आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 10,13,17,20 एवं 24 मार्च, 2023 को राजगीर से 20.00 बजे खुलेगी और अगले दिन 15.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।