20 साल पुराने हत्या कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार
गौरीचक थाना क्षेत्र में वर्ष 2005 के चर्चित हत्या कांड में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. लंबे समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त की तलाश पुलिस को थी, जिसे अब दबोच लिया गया है.
थानाध्यक्ष गौरीचक ट्रेनी आईपीएस सुषमा सागर के मुताबिक गौरीचक थाना कांड संख्या- 823/05, दिनांक- 08/12/2005, धारा- 302/201/394/412/34 भादवि के प्राथमिकी अभियुक्त संजय महतो, पिता- स्व० कामेश्वर महतो, ग्राम- मिर्जापुर, थाना- चिकसौरा, जिला- नालंदा को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि यह आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.
20 साल पुराने हत्या कांड के फरार आरोपी को गौरीचक पुलिस ने किया गिरफ्तार.
फुलवारी शरीफ,