BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

विश्व गौरैया दिवस पर बच्चों ने दिया संरक्षण का संदेश, पेंटिंग व पौधारोपण



बिहार के राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण को लेकर 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने गौरैया के सुंदर चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
कार्यक्रम के दौरान वर्ग 3 के छात्र सुमित कुमार गौरैया के लिए मिट्टी का बर्तन लेकर आए, जिसमें वह प्रतिदिन पानी रखने का संकल्प लिया. विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि वह कई वर्षों से बच्चों के माध्यम से विद्यालय परिसर में चिड़ियों के लिए दाना और पानी रखवाती हैं. अब बच्चे अपने घरों की छतों पर भी पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने लगे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव है.
इस मौके पर बच्चों द्वारा पौधारोपण भी किया गया और गौरैया संरक्षण का संदेश दिया गया. शिक्षिका ने बच्चों को बताया कि गौरैया पर्यावरण संतुलन की प्रतीक है और इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों के आसपास दाना-पानी रखकर और अधिक पौधे लगाकर इस नन्ही चिड़िया को बचाने में योगदान दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button