BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaरोजगार

रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए यूनिवर्सिटी के सहायक कुल सचिव

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

पटना।भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, मीठापुर के सहायक कुल सचिव मो० सनाउल्लाह खान को 2 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना की मुख्यालय टीम ने मंगलवार को निगरानी थाना कांड संख्या 046/26 में दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की. आरोपी को उसके कार्यालय कक्ष से ही उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह रिश्वत की राशि ले रहा था.
मामले की शुरुआत समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाधोपुर निवासी परिवादी रामानन्द महतो की शिकायत से हुई. उन्होंने निगरानी विभाग को बताया था कि मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में KRC.-402 एवं 403 के छात्रों का परीक्षाफल प्रकाशित होने के बाद भी उनके प्रैक्टिकल अंक नहीं जोड़े गए हैं. आरोप है कि लंबित परिणाम जारी करने के एवज में सहायक कुल सचिव द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी.
निगरानी विभाग ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए. इसके बाद कांड दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष धावादल का गठन किया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को 2 लाख 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है. निगरानी अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जाएगा.फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button