BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StylePatna

एम्स गोलंबर के पास बनेगा सर्वधर्म सद्भावना स्तूप

फुलवारी शरीफ के दोनों छोर पर नए द्वार और प्रखंड परिसर डिग्री कॉलेज निर्माण जल्द होगा शुरू

फुलवारी शरीफ.(अजीत यादव)
नगर परिषद फुलवारी शरीफ के निर्वाचित मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आफ़ताब आलम ने की. बैठक में उपाध्यक्ष अंजुम प्रवीण, फुलवारी शरीफ विधायक श्याम रजक सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.
बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए. विधायक श्याम रजक ने जानकारी दी कि फुलवारी शरीफ की पहचान रहे सर्वधर्म समभाव को दर्शाने के लिए एम्स गोलंबर के पास एकता चौक पर सद्भावना स्तूप स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ ही नगर के दोनों छोर पर नए प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, एक पश्चिम दिशा में और दूसरा पूर्व दिशा में.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फुलवारी शरीफ प्रखंड परिषद परिसर की खाली जमीन पर डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के छात्रों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सके. इसके अलावा अनीसाबाद से फुलवारी शरीफ गोलंबर तक अवैध कट की समीक्षा की जाएगी ,

जो कट गैर जरूरी होंगे जिससे जाम लग रहा है उन्हें बंद किया जाएगा जहां कट जरूरी होंगे उसे स्थावत रखा जाएगा
नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आफ़ताब आलम ने बैठक में बताया कि नगर परिषद क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे रात के समय लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और दुरुस्तीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था और सुरक्षा बेहतर हो सके.
बैठक में सभी पार्षदों ने नगर के समग्र विकास को लेकर अपने सुझाव रखे और प्रस्तावित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने पर सहमति जताई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button