BiharCrimeENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

फुलवारी शरीफ में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.

फुलवारी शरीफ में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.

फुलवारी शरीफ, अजीत: राजधानी पटना के अति संवेदनशील इलाकों में शामिल फुलवारी शरीफ के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

फुलवारी शरीफ के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. स्थानीय थाना पुलिस के साथ बिहार पुलिस, सीआरपीएफ तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

प्रशासन की ओर से सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को विभिन्न इलाकों में निगरानी के लिए लगाया गया है. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में गश्ती अभियान भी तेज कर दिया गया है.

बकरीद को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है. लोग खरीदारी, कुर्बानी की तैयारियों और अन्य जरूरी सामानों की व्यवस्था में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की है.

Advertisement

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिन मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज में अधिक भीड़ जुटने की संभावना है, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

पटना से अजीत कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button