BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

पुलिस की अनोखी पहल, थाने के शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

परिजनों की रजामंदी के बाद फुलवारी थाना परिसर बना विवाह का साक्षी, नवदंपती को पुलिस ने दिया आशीर्वाद.

फुलवारी शरीफ, अजीत: फुलवारी थाना परिसर शनिवार की शाम अनोखी शादी एक चर्चा के विषय बना हुआ है। परिजनों की असहमति के कारण विवाह में आ रही बाधा को पुलिस ने आपसी सहमति से दूर कराया, जिसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया.

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद निवासी एवं वर्तमान में खगौल थाना क्षेत्र के सादिकपुर में रहने वाले 22 वर्षीय अजय कुमार शर्मा और फुलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी 21 वर्षीय मुस्कान कुमारी खगौल के एक निजी संस्थान में साथ काम करते हैं. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ और दोनों ने विवाह का निर्णय लिया. हालांकि युवती के परिजन शुरुआत में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे.

इसके बाद अजय कुमार शर्मा ने फुलवारी थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर बातचीत की और समझाने-बुझाने के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए.

परिजनों की सहमति मिलने के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस अधिकारियों, दोनों परिवारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं. वर ने वधू की मांग में सिंदूर भरकर उसे जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया.

Advertisement

विवाह के बाद पुलिस अधिकारियों एवं थाना कर्मियों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. थाना परिसर में संपन्न हुआ यह विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button