BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNalandaNationalPatnaPurnia

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति, आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को पलंग पर मिली लाश.

फुलवारी शरीफ, अजीत. परसा बाजार थाना क्षेत्र के कुरा नवादा गांव में विवाहिता नेहा कुमारी की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है. पुलिस का आरोप है कि पति संतोष केसरी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. घटना के बाद से आरोपित पति फरार है, जबकि पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस को प्रारंभिक सूचना दी गई थी कि नेहा कुमारी ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के दौरान महिला का शव फंदे पर नहीं बल्कि कमरे में पलंग पर पड़ा मिला. घटनास्थल की स्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए.

एफएसएल की प्रारंभिक जांच और घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस को गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका हुई. पूछताछ में पति संतोष केसरी की भूमिका संदिग्ध पाई गई. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार नेहा कुमारी की शादी वर्ष 2020 में संतोष केसरी से हुई थी. दोनों के दो छोटे बच्चे हैं. परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के समय घर में मौजूद सास ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मृतका के मायके पक्ष के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button