BiharENTERTAINMENTHEALTHLife StyleNationalPatna

अन्नप्राशन एवं गोदभराई दिवस का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह मरूआ के आटे का केक और रोटी चख बोलीं – गांव में भरपूर पोषण, जरूरत है जागरूकता की.

फुलवारी शरीफ, (अजीत). राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को फुलवारी शरीफ प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में अन्नप्राशन एवं गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन आईसीडीएस निदेशालय, पटना के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय फुलवारी शरीफ द्वारा किया गया. कार्यक्रम की सूत्रधार प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी अर्चना रहीं.

Oplus_131072

भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का आत्मीय स्वागत किया. स्वागत टीम का नेतृत्व सीडीपीओ कुमारी अर्चना ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशालय की संयुक्त सचिव भारती प्रियंबदा के संबोधन से हुई. इसके बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो. अप्सरा ने महिलाओं को स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया.

मुख्य अतिथि विजया रहाटकर ने सभा को संबोधित करते हुए पोषण माह की महत्वता और महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि गांव की रसोई में भरपूर पोषण मौजूद है, बस जरूरत है कि हम जागरूक हों और इन्हें अपने भोजन में शामिल करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि पोषण की कमी का सबसे बड़ा शिकार महिलाएं और नवजात शिशु होते हैं, इसलिए ग्रामीण महिलाएं मोटे अनाज और पारंपरिक भोजन को अपनाकर खुद और पूरे परिवार को स्वस्थ बना सकती हैं.

इस अवसर पर परिसर में लगे स्टॉल का उन्होंने अवलोकन किया. मोटे अनाज से बने सैकड़ों व्यंजनों को देखकर वह प्रभावित हुईं. जब उन्होंने मरूआ के आटे से बनी रोटी और केक देखा तो खुद को रोक नहीं सकीं और उसका स्वाद लिया. उन्होंने कहा कि सहजन और आंवला जैसे देसी खाद्य पदार्थों में अपार पोषण है और इनके सेवन से शरीर की कई आवश्यकताओं की पूर्ति सहज रूप से हो जाती है.

Advertisement
Oplus_131072

कार्यक्रम की विशेष कड़ी में विजया रहाटकर ने एक बालक और एक बालिका का अन्नप्राशन करवाया और एक गर्भवती महिला की गोदभराई की. इसके साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रखंड परिसर में आंवला का पौधा भी लगाया.

इस मौके पर सहायक निदेशक आईसीडीएस निदेशालय आभा प्रसाद और रचना सिन्हा, अनुश्रवण पदाधिकारी सरिता कुमारी, बीडीपीओ पटना सदर–1 अनुप्रिया सिंह समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम में फुलवारी शरीफ, दानापुर और पटना सदर प्रखंड के अधिकारियों और कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button