दानापुर में करैत सांप का कहर, दो दिनों के भीतर चाचा भतीजी की मौत
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट दानापुर दो दिन के अंदर सांप काटने से चाचा व भतीजा की मौत, परिवार में मातम पसरा दानापुर. शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी गांव में दो दिनों के अंदर चाचा व भतीजी को सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा कि करैत सांप ने दोनों को डंसा है, जिसे मौत हुई हैं. बताया जाता है कि सोमवार को सुबह मुन्ना महतो को सांप काट लिया था.

परिजनों ने बताया कि सुबह काटने के बाद बेहोश होने पर टेटभेड इंजेक्शन दिलाया गया था और उसके बाद उनकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि मृतक का दाह संस्कार करने के लिए दीघा घाट गए थे. मंगलवार को मृतक के चचेरा भाई दिलीप महतो के 12 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी घर में झाड़ू लगा रही थी तो सांप काट लिया. परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. मृतका चौथी वर्ग की छात्रा थी.इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पर पुलिस पहुंच और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने बताया कि वन विभाग को बुलाकर सांप को पकड़ लिया गया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि सांप काटने से एक बच्ची की मौत हो गई है.



