BiharCrimeENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaTravelरोजगार

तेलंगाना के हत्या कांड का आरोपी को दानापुर स्टेशन आर पी एफ कि टीम ने किया गिरफ्तार

दानापुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट दानापुर ने तेलंगाना में दर्ज एक हत्या कांड के आरोपी को दानापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर संबंधित राज्य की पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में दर्ज हत्या के मामले का आरोपी गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद–दानापुर एक्सप्रेस के सामान्य कोच से दानापुर आने वाला है। सूचना मिलते hi उप निरीक्षक विमल कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर ट्रेन के पहुंचते ही आगे की सामान्य कोच की घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।

पूछताछ एवं फोटो मिलान के बाद उसकी पहचान औरंगजेब उर्फ आलम (28 वर्ष), पिता मो. वजीर, निवासी ग्राम पंचबिड़िया, थाना रामगढ़वा, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने तेलंगाना में एक महिला की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की।

इसके बाद थाना चेवेला, जिला रंगा रेड्डी (तेलंगाना) की पुलिस को मामले की सूचना दी गई। तेलंगाना पुलिस के अनुरोध पर आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया तथा उसके साथ आए परिजनों को भी अलग सुरक्षित रखा गया।

Advertisement

वही 29 मई को तेलंगाना पुलिस की टीम दानापुर पहुंची, जिसके बाद आरोपी को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए उनके हवाले कर दिया गया। इस दौरान आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना चेवेला में कांड संख्या 391/2026 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 30 मई को आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए दानापुर सिविल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड स्वीकृत होने के बाद तेलंगाना पुलिस आरोपी को हवाई मार्ग से अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button