BiharENTERTAINMENTLife StyleNationalPatnaधार्मिक ज्ञान

चांद नहीं दिखा, शनिवार 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद


फुलवारी शरीफ, अजीत: बिहार की राजधानी पटना समेत देश के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को कहीं भी शव्वाल का चांद नजर नहीं आने के बाद शनिवार 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर मनाए जाने का ऐलान किया गया है. बिहार, झारखंड और उड़ीसा के मुसलमानों की प्रमुख संस्था इमारत ए शरिया, फुलवारी शरीफ और खानकाह मुजीबिया फुलवारी शरीफ सहित तमाम मुस्लिम इदारों ने संयुक्त रूप से चांद नजर नहीं आने की घोषणा की है.

Oplus_131072


इमारत ए शरिया के काज़ी शरीयत हज़रत मौलाना मुफ़्ती मुहम्मद अनज़र आलम क़ासमी और खानकाह मुजीबिया फुलवारी शरीफ के प्रबंधक हजरत मौलाना सैयद शाह मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी ने एक साथ बयान जारी कर बताया कि 29 रमज़ान को चांद नजर नहीं आया है. इसलिए शुक्रवार को रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा और शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी. दोनों धार्मिक संस्थानों ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की है.

Oplus_131072


चांद का ऐलान होते ही फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाकों में खुशियों का माहौल बन गया. लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने लगे. फोन, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए भी बधाइयों का सिलसिला तेज हो गया. दूर-दराज के रिश्तेदारों और दोस्तों से भी लोगों ने संपर्क कर त्योहार की खुशियां साझा कीं.
ईद की घोषणा के साथ ही बाजारों में भी रौनक अपने चरम पर पहुंच गई है. फुलवारी शरीफ के विभिन्न इलाकों में देर रात तक बाजार गुलजार हैं और खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक चहल-पहल बढ़ गई है, वहीं घरों और मस्जिदों को सजाने का काम भी तेज हो गया है.
कुल मिलाकर, चांद नहीं दिखने के ऐलान के बाद पूरे इलाके में ईद को लेकर उत्साह चरम पर है और हर ओर त्योहार की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button